Thursday, November 17, 2016

लाला लाजपत राय

      पंजाब केशरी के नाम से लोकप्रिय लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 धुदिके फिरोजपुर पंजाब में हुआ. माता का नाम गुलाब देवी और पिता का नाम मुंशी राधा कृष्ण आज़ाद. बचपन की शिक्षा रेवाड़ी में हुई. 1880 में लाहोर में कानून अध्ययन के लिए चयनित हुए. यहाँ इनको भारत के गौरवमयी इतिहास जानने का मौका मिला. अपनी माता की सीख और यहाँ की शिक्षा ने इनमें राष्ट्र प्रेम के लिए उत्प्रेरित किया. 1882 में वे स्वामी दयानंद सरस्वती के आर्य समाज की ओर मुड़े जो सामाजिक सेवा एवं सुधार में सक्रीय थी. कानून अध्ययन के बाद उन्होंने हिसार में वकालत प्रारंभ की.


      वे स्वतंत्रता संग्राम के आन्दोलन में अग्रिम पंक्ति के नेता थे. लाल-बाल-पाल के नाम से तीनों अग्रणी नेताओं ने स्वतंत्रता की नई लौ प्रजल्वित की वह भारतीय इतिहास में अक्षुण है. लाला लाजपत राय 1920 के जलियांवाला बाग नरसंहार में अग्रणी नेता थे तो गाँधी जी के असहयोग आन्दोलन में सक्रीय सहभागी. वे भारतीय कांग्रेस के नेता रहे और अच्छे विचारक तथा लेखक भी. 30 अक्टूबर ,1928 लाहोर में साइमन के साइमन कमीशन के आगमन पर इसके विरोध में रैली के नेतृत्व करने के अवसर पर अंग्रेजों के बर्बर लाठी प्रहार से लाला लाजपत राय घायल हो गए...विषम हालत में उन्होंने सभा में कहा " हर झटका मेरे उद्देश्य से ब्रिटिश साम्राज्यवाद के ताबूत में एक कील है." ... लगातार गिरते स्वस्थ्य के कारण वे 17 नवम्बर ,1928 को स्वर्ग सिधारे.


      वे पंजाब के शेर कहलाते थे. उनके विचार थे " भीख या प्रार्थना कभी स्वतंत्रता नहीं दिला सकती है.तुम केवल संघर्ष और त्याग से ही विजय प्राप्त कर सकते हो."



Sunday, October 30, 2016

SARDAR VALLABH BHAI PATEL




सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर,1875 नादीयाड गुजरात में हुआ. वकील के पेशे से जुड़े पटेल भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में सहभागी बन स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिय रहे. आजादी के बाद वे गृहमंत्री बने और भारत की करीब 565 रियासतों को एकीकृत कर भारत को एक सूत्र में जोड़ने का अद्वितीय कार्य किया. इनकी  दृढ आत्मशक्ति के कारण इन्हें लौह पुरुष ( Iron Man of India ) के रूप में जाना जाता है. 

उनका 15 दिसम्बर,1950 में स्वर्गवास हुआ.

1991 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया.( मृत्यु उपरांत )



लौह पुरुष पटेल सा होगा ना कोई ओर
एक सूत्र में देश बांधा  बिन मचाये शोर 




@JANGID.20161031 
#PATEL #INDIA

Sunday, April 17, 2016

WORLD HERITAGE DAY : My Bikaner city


विश्व विरासत दिवस, 18 अप्रैल के अवसर पर 
बीकानेर,राजस्थान,भारत के वैभवशाली ऐतिहासिक धरोहर 
एवं सांस्कृतिक विरासत को नमन .
.....
बीकानेर शहर के कतिपय स्थलों के इतिहास को बताते चित्र...




















Tuesday, March 15, 2016

विश्व उपभोक्ता दिवस : 15 मार्च

Image result for consumer day





विश्व उपभोक्ता दिवस : 15 मार्च 

सजग सक्रीय बन कर करता जो संघर्ष
सही सामान कीमत से पाता अपार हर्ष 




Saturday, February 6, 2016

Thoughts from Religions




  • अहं ब्रह्म द्वयं नास्ति    
         अर्थात  ब्रह्म केवल एक है, दूसरा कोई नहीं  





  • वैष्णव जन तो तेने कहिये , जो पीड़ पराई जाने रे 
      पर दुःख उपकार करे तोये, मन अभिमान न आये रे  - नरसी मेहता 




  • अल खल्क-ओ-अचानुल्लाह  -   समस्त सृष्टि  अल्लाह का परिवार है





राष्ट्रीय मतदाता दिवस


सहज   विवेकी   निष्पक्ष हो ,  कर  मतदान  प्रयोग
राष्ट्र निर्माता जागरूक बने,  उन्नति में दे सहयोग

NEW YEAR




                      साल नया ,मास नया, दिन नया, पहर नया,हर क्षण नया।  
                      समय  का  आदि  न  अंत ,  इतिहास  बनाता  है  ये नया।।

                                                                                                                           JANGIDML/20130101