0422 स्पन्दन-पृथ्वी दिवस
...
धरती माँ है रक्षक पोषक,
सबको यह जीवन देती माँ
अकूत खजाना भरा हुआ,
सबको कुछ न कुछ देती माँ
...
लालच में हैं सारे धरा पुत्र,
दिन रात करते लूट खसोट
धरती माँ का चीरा कलेजा,
चमड़ी उधेड़े कर तन पर चोट
...
संदर्भ : विश्व पृथ्वी दिवस * 22 अप्रैल
...
© jangidml.170422
Web based Magazine about Society,Science,Literature,Environment,Technology,Religion,Art,Culture,Heritage,Education etc.
Saturday, April 22, 2017
Earth Day
Thursday, April 13, 2017
जलियाँवाला बाग़ - नर संहार
0413 स्पन्दन-जलियांवाला बाग
...
मानवता पर बर्बर घात है,
कहता है जलियांवाला बाग
सीसक रही सैकड़ों आत्माएँ,
संहार जलियांवाला बाग
...
संदर्भ : 13 अप्रैल,1919, बैशाखी का दिन. जलियांवाला बाग, अमृतसर,पंजाब में सजे धजे छोटे बड़े,महिला पुरुष और बच्चे बच्चियाँ बड़े उत्साह-उमंग के साथ बैशाखी का पर्व मनाने एकत्रित. पंजाब में बैशाखी का पर्व खेत में महीनों की मेहनत के बाद पकी हुई फसलों की कटाई व नई फसल मिलने की खुशी पर मिलजुल उत्साह मनाने का दिन होता है. रोलेक्ट एक्ट के विरुद्ध सरकार का जगह जगह विरोध हो रहा था. गाँधी जी एवम् अन्य नेताओं की गिरफ्तारी से रोष भी था. जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण विरोध हेतु एक सभा का आयोजन भी था तथा उस समय आम जनता भी बैशाखी पर्व के कारण इस बाग में एकत्र थी. तत्कालीन अंग्रेजी सरकार ने इसे स्वतंत्रता के लिए होने वाली सभा समझकर बौखला कर जलियांवाला बाग को चारों ओर सैनिकों से घेर लिया और निहत्थे लोगों पर अंधाधुँध गोलियों की बौछार करने लगे. उस समय गर्वनर माईकल ओ' डायर था और जनरल आर.इ.एच.ओ'डायर की सांठ गांठ ने इस घिघौनी हरकत को अंजाम दिया. वे नर संहार के कालदूत बने. इस अप्रत्याशित हमले से बचने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई. अपने बचाव के लिए लोग यहाँ बने कुएँ में भी कूद पड़े जो कुछ ही पल में भर गया.लोगों को बाहर निकलने व बचने का मौका नहीं मिला. 389 लोग गोलियों से,भगदड़ में कुचलने और कुएँ में दबने से काल कवलित हो गए और 1516 लोग घायल हो गए. वास्तविक आँकड़ा और भी अधिक है. बालक ऊधम सिंह उस समय मात्र 14 साल का था, इस बाग़ में था, घायल हो गया था. उसके दिल पर इस दिल दहलाने वाली घटना ने उसे दृढ़ बनाया और कालांतर में इंग्लैंड जाकर सार्वजनिक भीड़ में भी अचूक निशाने से गोली मारकर ओ'डायर की हत्या कर जलियांवाला बाग कांड की बदला लेकर ऋण से मुक्त हुआ. शहीद ऊधम सिंह (राम मोहम्मद आज़ाद सिंह, हिन्दू मुस्लिम व सिख एकता हेतु अपना नाम भी बदला) का बलिदान लोगों के प्रेरणा स्रोत बना. मानवता के नाम पर यह जलियांवाला बाग कांड एक स्याह कालिख है. तथाकथित साम्राज्यवादी ताकतें एवं इस प्रकार की सोच मानवता के दुश्मन है. .
...
©jangid.170413
Sunday, February 12, 2017
Swami Dayanand Sarswati
Saturday, February 11, 2017
Thomas Alva Edison
0211 : स्पन्दन-एडीसन
...
जगमग आज संसार है,
उतरा सूर्य धरती पर
सहस्राधिक आविष्कार है,
केवल तेरे नाम पर
...
© Jangid.170211
...
संदर्भ: थॉमस अल्वा एडीसन जयंती
Thomas Alva Edison
*Birth :11 Feb,1847 ,Milan,Ohio,U.S.
*Education : Self educated,schooling only three months
*Research : Phonograph,Motion picture camera,Light bulb,Vote recorder,Carbon microphone,Electric power distribution etc.
*Specially in industrial researches and development
*Patent : 1093
*Death : 18 Oct,1931
Thursday, February 9, 2017
भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती
Friday, January 27, 2017
National girl child day on 24 January, India
01.24 स्पन्दन - बालिका दिवस
...
बेटियाँ हैं तो रौनक होता घर परिवार है
ये ही विरासत संस्कृति और संस्कार है
ससुराल भी होता ऋणी अनमोल धन से
हर शख्स का फर्ज रखे इन्हें मान जतन से
...
©Jangid.170124
...
संदर्भ: राष्ट्रीय बालिका दिवस. लिंगानुपात राष्ट्रीय 943 ; राजस्थान 928; केरल 1084 ; दमण 618 ; 0~6 साल में औसत बालिका 919 प्रति हजार
...
शिक्षा : महिला 65.50;% पुरुष 82.10%; औसत 74%
...
आज का दिन : 1950 डॉ.राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए. 1950 राष्ट्र गान स्वीकार्य. 1966 इंदिरा गाँधी प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष.
Sunday, November 27, 2016
Friday, November 25, 2016
Tuesday, November 22, 2016
Monday, November 21, 2016
Sunday, November 20, 2016
Thursday, November 17, 2016
लाला लाजपत राय
पंजाब केशरी के नाम से लोकप्रिय लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 धुदिके फिरोजपुर पंजाब में हुआ. माता का नाम गुलाब देवी और पिता का नाम मुंशी राधा कृष्ण आज़ाद. बचपन की शिक्षा रेवाड़ी में हुई. 1880 में लाहोर में कानून अध्ययन के लिए चयनित हुए. यहाँ इनको भारत के गौरवमयी इतिहास जानने का मौका मिला. अपनी माता की सीख और यहाँ की शिक्षा ने इनमें राष्ट्र प्रेम के लिए उत्प्रेरित किया. 1882 में वे स्वामी दयानंद सरस्वती के आर्य समाज की ओर मुड़े जो सामाजिक सेवा एवं सुधार में सक्रीय थी. कानून अध्ययन के बाद उन्होंने हिसार में वकालत प्रारंभ की.Monday, November 14, 2016
Sunday, November 13, 2016
Friday, November 11, 2016
Sunday, October 30, 2016
SARDAR VALLABH BHAI PATEL

उनका 15 दिसम्बर,1950 में स्वर्गवास हुआ.
1991 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया.( मृत्यु उपरांत )
लौह पुरुष पटेल सा होगा ना कोई ओर
एक सूत्र में देश बांधा बिन मचाये शोर
@JANGID.20161031
#PATEL #INDIA













